eDiplomaMCU: पाईप चोर को 2 वर्ष का सश्रम कारावास और 1000/- रूपये का ज़ुर्माना

Translate to my Language

Saturday, March 6, 2021

पाईप चोर को 2 वर्ष का सश्रम कारावास और 1000/- रूपये का ज़ुर्माना

 सिंगरौली।देवसर

प्रकरण का विवरण

अभियोजन का प्रकरण संक्षिप्‍त में इस प्रकार है कि घटना दिनांक को हिंडालको पॉवर प्‍लांट बरगवां के लिये लोहे की पानी की पाईप लाईन डाली जा रही थी और इसी कार्य के लिये देवरी ग्राम में एक मीटर व्‍यास, 12 मीटर लम्‍बा, 25 नम्‍बर पाईप लाईन रखा गया था जो कि लोहे की चादर से बना हुआ था। जिसे कुछ अज्ञात लोग रात में गैस कटिंग करके चुराकर ले गये जिसका लिखित आवेदन थाना प्रभारी को दिया गया, जिस पर पुलिस थाना बरगवां द्वारा घटना की प्रथम सूचना रिपोर्ट लेखबद्ध की गई एवं प्रकरण पुलिस द्वारा अन्‍वेषण में लिया गया, साक्षियों के कथन लेखबद्ध किये गये एवं घटनास्‍थल का नक्‍शा मौका बनाया गया। प्रकरण में आरोपी की गिरफ्तारी कर गिरफ्तारी पंचनामा बनाया गया। आरोपी से पूछताछकर धारा 27 साक्ष्‍य अधिनियम का मेमोरेन्‍डम तैयार किया गया। आरोपी से उक्‍त लोहे का पाईप जप्‍त कर जप्‍ती पंचनामा बनाया गया। प्रकरण में अन्‍वेषण समाप्‍त कर पुलिस द्वारा अभियोग पत्र न्‍यायालय में पेश किया गया जिसका न्‍यायालय द्वारा संज्ञान लिया गया।

मामले में अभियोजन का संचालन श्री कृष्‍ण प्रताप सिंह सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी द्वारा किया गया।

                             सहायक जिला अभियोजन अधिकारी 

                                                                                                                                                      




No comments:

Post a Comment