eDiplomaMCU: vyapam / peb

Translate to my Language

Showing posts with label vyapam / peb. Show all posts
Showing posts with label vyapam / peb. Show all posts

Thursday, November 24, 2022

समूह-2 उपसमूह-4 सहा. समपरीक्षक, सहा. जनसम्‍पर्क अधिकारी तथा पटवारी भर्ती परीक्षा - 2022 की सम्‍पूर्ण जानकारी - तैयारी, सिलेबस आदि

दोस्‍तों, मेरा नाम अभिषेक है। आज इस लेख में हम मध्‍यप्रदेश में ग्रुप-2 सबग्रुप-4 द्वारा निकाली गई भर्ती परीक्षा-2022 के बारे में संक्षिप्‍त में बात करेंगे। इस लेख को समझने के बाद आप आसानी से इस परीक्षा को पास कर सकते हैं। आगे बढ़ने से पहले आप लेखक/मेरे बारे में जान लीजिए - 

मैंने 2018 की ग्रुप-2 सबग्रुप-4 के परीक्षा में 162/200 अंक अर्जित किया था, मेरे पास कोई विशेष योग्‍यता न होने की वजह से चुनिंदा पद होने के कारण वेटिंग लिस्‍ट में नाम था। मैं 2017 में स्‍नातक किया हूँ और मैंने लगातार 5 बार सीपीसीटी के चारों सेक्‍शन अच्‍छे प्रदर्शन के साथ पास किया है। मैं कम्‍प्‍यूटर साईंस में स्‍नातकोत्‍तर भी हूँ, और कुछ अन्‍य कोर्सेस जैसे डीसीए, पीजीडीसीए, सीसीसी आदि भी किया है तथा मैं कम्‍प्‍यूटर ट्रेनर भी रह चुका हूँ। मैं 2018 के ही ग्रुप-4 सहायक ग्रेड-3 की परीक्षा पास करके 27 जून 2019 काे 21 वर्ष की उम्र में म.प्र. अभियोजन विभाग में सहायक ग्रेड-3 की नौकरी ज्‍वाइन कर लिया। मुझे व्‍यापम के सभी परीक्षाओं एवं पैटर्न का अच्‍छा खासा अनुभव है। मैं ग्रुप-2 सबग्रुप-4 2021 में भी जनवरी माह में परीक्षा दिया था, परन्‍तु उस परीक्षा के बाद में निरस्‍त हो जाने के कारण दोबारा परीक्षा नहीं दिया। ग्रुप-2 सबग्रुप-4 की 2021 की परीक्षा में भी मैंने अपेक्षया बेहतर प्रदर्शन किया था। तो ग्रुप-2 सबग्रुप-4 की परीक्षा की तैयारी मैं बेहतर तरीके से करा सकता हूँ। 

लोड हो रहा है...
म.प्र. ग्रुप-2 सबग्रुप-4 भर्ती 2022-23

चूँकि मुझे म.प्र. अभियोजन विभाग में काम करते 3 वर्ष से भी अधिक हो गया है एवं नौकरी में रहते हुए समय निकाल पाना कठिन होता है, फिर भी मैं इस भर्ती की संयुक्‍त परीक्षा की तैयारी बेहतर तरीके से कराउँगा। तैयारी करने से पूर्व हमें इस बात का एहसास हो जाना चाहिए कि आखिर परीक्षा का पैटर्न क्‍या रहेगा एवं क्‍या पटवारी के लिए अथवा विभिन्‍न पदों के लिए परीक्षाऍं अलग-अलग होंगी? तो चलिए शुरू करते हैं- 

पद, विभाग कई परन्‍तु परीक्षा एक - चाहे आप सहा. सम्‍परीक्षक, सहा. जनसम्‍पर्क अधिकारी, राजस्‍व निरीक्षक बनना चाहें, चाहे आप पटवारी बनना चाहें, किसी भी पद के लिए यह एक संयुक्‍त परीक्षा आयोजित की जा रही है। समूह-2 उपसमूह-4 के आधिकारिक नोटिफिकेशन में आपको 25 विभिन्‍न विभागों में विभिन्‍न पदों की भर्तियों के बारे में जानकारी मिलेगी, परन्‍तु मजे की बात यह है कि सबके लिए परीक्षा का सिलेबस एक ही है। इसका सीधा मतलब यह है कि आप एक साथ कई पदों की तैयारी कर सकते हैं और आपके प्राप्‍तांक के आधार पर ही मेरिट का निर्धारण होगा। 

म.प्र. पटवारी भर्ती का सिलेबस बदला - 2017 में हुई पटवारी भर्ती परीक्षा में पंचायती राज का अध्‍याय था जो कठिन एवं अप्रत्‍याशित था, परन्‍तु ग्रुप-2 सबग्रुप-4 द्वारा आयोजित इस परीक्षा में पंचायती राज का अध्‍याय नहीं रहेगा, परन्‍तु सामान्‍य ज्ञान के सेक्‍शन में कोई भी प्रश्‍न पूँछा जा सकता है। ग्रुप-2 सबग्रुप-4 की परीक्षा का पूर्णांक 200 का होता है, इसलिए पिछली बार की पटवारी भर्ती से इतर 100 पूर्णांक न होकर 200 पूर्णांक होगा। 

संयुक्‍त भर्ती परीक्षा का सिलेबस - यह परीक्षा दो खण्‍डे में विभक्‍त रहेगी। दोनों खण्‍ड 100-100 अंक के रहने वाले हैं। सभी खण्‍ड चार उपखण्‍डों में विभक्‍त होगा। इसप्रकार पूरी परीक्षा में 8 उपखण्‍ड होंगे। सभी उपखण्‍ड 25 अंक के होंंगे, इस प्रकार 25*8=200 पूर्णांक होगा। चलिए विस्‍तार से समझें - 

संयुक्‍त परीक्षा के दोनों खण्‍डों की परीक्षा एक साथ होगी, बिना किसी रूकावट अथवा अवकाश के। परीक्षा के लिए आपके पास 3 घण्‍टे अर्थात् 180 मिनट का समय मिलेगा। खण्‍ड-1 में 4 उपखण्‍ड हैं - सामान्‍य विज्ञान, सामान्‍य हिन्‍दी, सामान्‍य अंग्रेजी, सामान्‍य गणित । खण्‍ड-2 में उपखण्‍ड हैं- सामान्‍य ज्ञान एवं अभिरूचि, सामान्‍य कम्‍प्‍यूटर ज्ञान, सामान्‍य तार्किक योग्‍यता, सामान्‍य प्रबंधन। 

सभी उपखडों के बारे में संक्षिप्‍त जानकारी, किस प्रकार तैयारी करें - देखिए, इन उपखण्‍डों का स्‍तर कुछ भी हो सकता है। खासकर गणित, विज्ञान सेक्‍शन का, क्‍योंकि ग्रुप-2 सबग्रुप-4 की 2021 की भर्ती परीक्षा में इन दोनों सेक्‍शनों का स्‍तर बिल्‍कुल अलग था, 2018 में यह 10वीं स्‍तर का था तो 2021 की जनवरी वाली परीक्षा में इसका स्‍तर लगभग स्‍नातक स्‍तर का था। लेकिन हमें अधिक ध्‍यान 10वीं स्‍तर को ही मानकर चलना चाहिए एवं उच्‍च योग्‍यता/स्‍तर को हल्‍की निगाह मानकर तैयारी करना चाहिए, क्‍योंकि इस संयुक्‍त परीक्षा में कला, जीव विज्ञान, कृषि विज्ञान आदि से स्‍नातक सम्‍बंधी भी भर्ती आई हैं, तो स्‍नातक अथवा 11वीं, 12वीं स्‍तर का विज्ञान अथवा गणित के प्रश्‍न पूँछे जाने की अत्‍यल्‍प सम्‍भावना है। इस प्रकार करें तैयारी -

खण्‍ड-1

सामान्‍य विज्ञान - इसमें भौतिक, रसायन, जीवविज्ञान से सम्‍बंधित हल्‍के प्रश्‍न पूँछे जाऍंगे। आपको विज्ञान का बेसिक पता होना ज़रूरी है। सामान्‍यतया ऐसे प्रश्‍न पूँछे जाऍंगे जो 6वीं से 10वीं स्‍तर के विज्ञान का हो। ज्‍यादातर वह प्रश्‍न पूँछे जाऍंगे जो दैनिक जीवन से सम्‍बंधित होते हैं अथवा जो अजब-गजब का तर्क भी रखते हैं। इसके लिए आप 6वीं से 10वीं तक की एनसीआरटी/एमपीबोर्ड कोई भी पुस्‍तक के महत्‍वपूर्ण बिन्‍दुओं को एक नज़र देख लें। वैसे हम यही मानकर चल रहे हैं कि आपकी स्‍कूल की शिक्षा ठीक-ठाक रही है जिससे आपका बेसिक क्‍लीयर है। व्‍यापम के पुराने प्रश्‍न पत्र जिसमें सामान्‍य विज्ञान हो देख लें, जैसे म.प्र. पुलिस आरक्षक, जेल प्रहरी आदि की भर्तियॉं। 

सामान्‍य हिन्‍दी - इसका स्‍तर भी 10वीं स्‍तर की हिन्‍दी का रहता है। वैसे आपको मैं एक ट्रिक बता रहा हूँ, आप व्‍यापम के पिछले लगभग 10 साल के पुराने सभी प्रश्‍नपत्रों को हल कर लीजिए, जिसमें हिन्‍दी सेक्‍शन रहता है। इसके अलावा हिन्‍दी शिक्षके के लिए हुई परीक्षा से सम्‍बंधित प्रश्‍नपत्रों को भी देख लें। इसका सिलेबस भी बहुत आसान रहेगा, जैसे पर्याय शब्‍द, विलोम, संधि एवं विछेद, समास, रचनाऍं आदि। 

सामान्‍य अंग्रेजी - म.प्र. व्‍यापम की परीक्षाओं में अंग्रेजी का स्‍तर बहुत कम रहता है परन्‍तु ग्रुप-2 सबग्रुप-4 की परीक्षा में अंग्रेजी आपके सलेक्‍शन में निर्णायक साबित हो सकती है। इसका स्‍तर भी 10वीं स्‍तर का रहता है। मजे की बात यह है कि एसएससी सीएचएसएल (10+2) स्‍तर की अंग्रेजी यदि आपसे आती है तो आप सामान्‍य अंग्रेजी में 100 प्रतिशत अंक सुरक्षित कर सकते हैं। तैयारी का सबसे आसान तरीका है कि आप टेंस, वाइस, मॉडल, आर्टिकल, डिटरमाईनर्स आदि के कॉन्‍सेप्‍ट को समझ लें और व्‍यापम के उन परीक्षाओं के प्रश्‍नपत्रों को साल्‍व करें जिसमें अंग्रेजी एक सेक्‍शन है। 

सामान्‍य गणित - इसका स्‍तर 10वीं स्‍तर का ही रहेगा। परन्‍तु इस परीक्षा के लिए सबसे अच्‍छी पुस्‍तक यदि कोई है तो आर.एस.अग्रवाल की गणित की पुस्‍तर आप हल करिये। इसके बाहर का काई भी प्रश्‍न नहीं पूँछा जाएगा। आम ग्रुप-4 ग्रेड-3, पुलिस कांस्‍टेबल, जेल प्रहरी, आदि स्‍तर के गणित सेक्‍शन की तैयारी व्‍यापम के पुराने प्रश्‍नपत्र से कर लें। 

खण्‍ड-2

सामान्‍य ज्ञान - यह समसामयिक घटनाओं सहित आम जानकारी से सम्‍बंधित है। इसकी तैयारी के लिए आप अरिहंत, पुणेकर आदि की म.प्र. सामान्‍य ज्ञान की पुस्‍तक ले सकते हैं। मेरे हिसाब से म.प्र. लुसेंट की पुस्‍तक आधार बनाने के लिए सर्वोत्‍तम है। यदि आप म.प्र. व्‍यापम के 10 साल पुराने प्रश्‍नपत्रों की तैयारी कर लेते हैं जिसमें म.प्र. से सम्‍बंधित सामान्‍य ज्ञान होता है, लगभग 70 प्रतिशत इस सेक्‍शन का आपका कवर हो जाएगा। एमपीपीएससी के पुराने प्रश्‍न पत्र भी इस सेक्‍शन की तैयारी के लिए महत्‍वूर्ण होंगे। देखिए, सामान्‍य ज्ञान के 2 सेक्‍शन होते हैं, एक तो ऐसा सामान्‍य ज्ञान जो कभी नहीं बदलने वाला है, जैसे कि म.प्र. का इतिहास, भूगोल, आदि तथा दूसरा ऐसा जैसे की 2022 का सम्‍मान, खेल, राजनीति, योजनाऍं आदि। तो इस प्रकार आपको समसामयिक घटनाओं/करेंट अफेयर की भी जानकारी रखनी है। समसामयिक घटनाओं की तैयारी आप बहुत महत्‍व के राष्‍ट्रीय घटनाचक्र को देख सकते हैं परन्‍तु म.प्र. से सम्‍बंधित समसामयिक घटनाओं की तैयारी करना इस परीक्षा के लिए अधिक लाभकारी होगा। इसके लिए आप कुछ यूट्यूब चैनल को भी फॉलो कर सकते हैं एवं समसामयिक घटनाओं की वार्षिक/मासिक मैगजीन भी ले सकते हैं। समसामयिक घटनाओं की तैयारी यदि आप जनवरी 2022 से करेंगे तो अधिक सही रहेगा। 

सामान्‍य कम्‍प्‍यूटर ज्ञान - इसका स्‍तर बहुत आसान होता है यदि आपने अच्‍छे मन से डीसीए/पीजीडीसीए जैसा कोर्स किया है। आप बेसकि कम्‍प्‍यूटर की कोचिंग कर लीजिए ताकि आप एमएस ऑफिस, इंटरनेट आदि के बेसिक के बारे में जान सकें। हम यह मानकर चल रहे हैं कि आपको कम्‍प्‍यूटर का बेसिक ज्ञान है, तो इसकी तैयारी के लिए आप व्‍यापम के पुराने जितने सम्‍भव हो सभी प्रश्‍नपत्र उठा लीजिए, जिसमें कम्‍प्‍यूटर एक सेक्‍शन हो उसकी तैयारी कर लीजिए। सबसे सही तरीका रहेगा कि सीपीसीटी की वेबसाईट से पुराने प्रश्‍नपत्रों की तैयारी करें। यह सेक्‍शन भी आपके सलेक्‍शन रेट को बढ़ाएगा। 

सामान्‍य तार्किक योग्‍यता - इसे आप रीजनिंग भी कहते हैं। इसका कोई स्‍तर नहीं होता, यह आपकी सोचने की शैली पर निर्भर करता है। परन्‍तु कुछ विधियॉं एवं तरीके होते हैं जो रीजनिंग को सॉल्‍व करने में मददगार होते हैं। आप व्‍यापम के पुराने प्रश्‍नपत्रों को उठा सकते हैं, कोई भी प्रश्‍नपत्र जिसमें रीजनिंग हो। इसकी तैयारी के लिए मैं आपको यूट्यूब वीडियोज रिकमेंड करना चाहता हूँ। इसकी तैयारी एक बार कर लेने के जीवनभर इसकी तैयारी नहीं करनी पड़ती, यह सिर्फ आपके सोचने की ताकत पर निर्भर करता है। 

सामान्‍य प्रबंधन - ध्‍यान दीजिए, यही सेक्‍शन आपके सलेक्‍शन पर बड़ा असर करेगा। इसकी तैयारी के लिए आप सामान्‍य प्रबंधन से सम्‍बंधित कोई छोटी सी पुस्‍तक, मॉक टेस्‍ट ऑनलाईन/ऑफलाईन दे सकते हैं। एमबीए के छात्रों के लिए मैनेजमेंट करके एक पुस्‍तक आती है, कुछ यूट्यूब चैनल पर मैनेजमेंट का कोर्स भी कराया गया है। आप मैनेजमेंट की सभी क्‍लासेस एक बार देख लीजिए, यह मुख्‍यतया प्रबंधन, उसकी नीतियॉं एवं व्‍यवसाय से सम्‍बंधित है। यह आपकी जिन्‍दगी में भी बहुत मददगार विषय होने वाली है, क्‍योंकि आप कई विचारकों के थियरीज को पढ़ते समझते हैं। 

चेतावनी - कुछ यूट्यूबर, बेबसाईट आपको सामान्‍य प्रबंधन की पीडीएफ बेचते हैं, वह ऐसा सिर्फ पैसों के लिए करते हैं, कुछ ऐसे भी लोग जो इस परीक्षा को पूर्व में पास करके नौकरी कर रहे हैं वह भी आपको ऐसे मटेरियल बेचते नज़र आ जाऍंगे। क्‍योंकि आप मेरे यूट्यूब परिवार के सदस्‍य हैं इसलिए मैं आपको राय दे रहा हूँ कि किसी का भी मॉक टेस्‍ट, पीडीएफ आदि न खरीदें, उनका मकसद आपको पढ़ाना नहीं बल्कि आपको लूटना है। 

मॉक टेस्‍ट - मॉक टेस्‍ट के लिए मैं आपको टेस्‍टबुक वेबसाईट रिफर करना चाहूँगा। टेस्‍टबुक में आपको ट्रस्‍टेड उत्‍तर और एनालिसिस मिलता है। आप जितना ज्‍यादा मॉक टेस्‍ट देंगे, आपकी तैयारी उतनी ही अच्‍छी होने वाली है। आप रोजना कम से कम 1 मॉक टेस्‍ट, या पुराने प्रश्‍न पत्रों को हल करना अभी से शुरू कर दीजिए। 

स्‍टडी मटेरियल - ग्रुप-2 सबग्रुप-4 के लिए कोई भी पुस्‍तक ले लीजिए, रोजगार और निर्माण ऑनलाईन पढि़ए यदि ऑफलाईन की सुविधा उपलब्‍ध न हो तो, सरकारी वेबसाईट एवं योजनाओं पर नज़र रखिए, जो प्रश्‍न आपके समझ न आए उसे सर्च इंजन/गूगल में सर्च करके पढि़ए, दिन में स्‍वयं एवं अन्‍य काम को समय दीजिए परन्‍तु पढ़ाई रोजाना करिए, कुछ यूट्यूब चैनल को फॉलो कर लीजिए जो टॉपिक वाईज आपकी तैयारी कराते हों। 

वैसे अपने यूट्यूब चैनल पर मैं भी कुछ तैयारी के लिए कंटेट लाउँगा, यद्यपि पूर्व में मैंने ग्रुप-2 सबग्रुप-4 से सम्‍बंधित बहुत सी वीडियोज चैनल पर लाई है जिसे आपने बहुत उपयोगी पाया है।  

वीडियो देखें - म.प्र. समूह-2 उपसमूह-4 / पटवारी भर्ती परीक्षा - 2022-23 की सम्‍पूर्ण जानकारी - तैयारी, सिलेबस आदि


Thursday, December 30, 2021

मध्‍यप्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा-2020 का एडमिट कार्ड हुआ ज़ारी: 2022 जनवरी माह से होगी परीक्षा

मध्‍यप्रदेश पुलिस आरक्षक की भर्ती परीक्षा 2020 पिछले साल ही आयोजित होने वाली थी लेकिन कोरोना वायरस और लॉकडाउन की वजह से यह भर्ती परीक्षा टलती गयी। मध्‍यप्रदेश प्रोफेशनल एग्‍जामिनेशन बोर्ड ने पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा जनवरी 2022 से आयोजित कराने के लिए सूचना ज़ारी कर चुका था। आज दिनांक को पीईबी की वेबसाईट पर मध्‍यप्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र ज़ारी हो गया है। तो आइये कुछ महत्‍वपूर्ण बातोंं पर ध्‍यान दे लेते हैं जो कि हर किसी पुलिस आरक्षक अभ्‍यर्थी के लिए जानना आवश्‍यक है। 


दोस्‍तों, मध्‍यप्रदेश पुलिस विभाग में (वर्दीधारी पुलिस) आरक्षक बल की संख्‍या कम है। इसलिए इस भर्ती के बाद आप सभी के पास आगे प्रमोशन प्राप्‍त करने का अच्‍छा अवसर रहेगा। लेखक, मैं, लोक अभियोजन विभाग में काम करता हूँ जोकि पुलिस विभाग के अन्‍तर्गत ही, पुलिस के सलाहकारी विभाग और कानूनी सहायक के रूप में कार्य करता है। हमारा और पुलिस आरक्षक आदि का रिश्‍ता एक परिवार की तरह रहता है। सभी मेहनती अभ्‍यर्थियों को चाहिए कि मध्‍यप्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा 2020 के लिए अच्‍छे से तैयारी कर लें और परीक्षा में बिना घबराये अच्‍छे से अंक अर्जित कर अपना स्‍थान सुनिश्चित कर लें। 

तो चलिए कुछ बातें चर्चा करते हैं जोकि आपके परीक्षा में महत्‍वपूर्ण होंगे- 
1. सिलेबस देख लीजिए और व्‍यापम की वेबसाईट पर किसी भी परीक्षा के पुराने प्रश्‍नपत्र का वह खण्‍ड मिलायें जो आपके पुलिस आरक्षक परीक्षा में भी वही है, उसकी अच्‍छे से तैयारी कर लें। 
2. गणित, रीजनिंग जैसी विषयों की तैयारी अच्‍छे से कर लें, अधिक प्रश्‍न हल करने की अपेक्षा अब कम समय में अधिक से अधिक ट्रिक्‍स जानिए और उत्‍तर तक एलिमनेशन प्रक्रिया द्वारा पहुंचने की विधि को भी अपनाएं। 
3. सामान्‍य ज्ञान आदि जैसे तथ्‍यों के लिए आप म.प्र. जनसम्‍पर्क विभाग की वेबसाईट को विजिट करिए और इस साईट के हरेक महत्‍वपूर्ण पेजेस को देख लीजिए। 
4. म.प्र. जनसम्‍पर्क की वेबसाईट पर ही मासिक संदेश नाम पत्रिका आती है, उस पर ऊपरी निगाह डाल लें, ताकि आप महत्‍वपूर्ण समसामयिक घटनाओं से अवगत रहें। 
5. अभी हाल में ही हुए ग्रुप-2 सबग्रुप-4 की परीक्षा, कृषि विस्‍तार अधिकारी एवं स्‍टॉफ नर्स की परीक्षा के प्रश्‍नों के उस खण्‍ड को जानने का प्रयास करें जो आपकी परीक्षा में भी आने वाला है। 

सबसे महत्‍वपूर्ण बात, पुलिस आरक्षक में फिजिकल भी होगा, और अधिक अंक लाना ही सिर्फ आपकी सफलता को सुनिश्चित नहीं कराएगा, इसलिए आपना बेस्‍ट एग्‍जाम में दीजिए और सकारात्‍मक विचार के साथ परीक्षा में सम्मिलित होइए। 

Saturday, September 25, 2021

MP PEB EXAM CALENDAR 2021-22 UPDATED : KNOW YOUR TENTATIVE DATE OF EXAMINATION

Madhya Pradesh Professional Examination Board has updated the examination calendar for entrance and recruitment examinations in upcoming days for 2021 and 2022. It has been many months since no examination is held in Madhya Pradesh because of the coronavirus outbreak. Previously some examinations have been held by the Professional Examination Board in 2021, like Gramin Krishi Vistar Adhikari, Vyapam Group-2 SubGroup-4 for the posts of Samparikshak, Librarian, Assistant Accountant and Staff Nurse (Group-5) for post code-K. But the recruitment body PEB has cancelled these examinations previous month referring impurity in conducting of exams.

Vyapam/PEB examination calendar
PEB Calendar 2021-22

In this article I will discuss about the updated exam calendar of PEB and will also discuss about the scam happening in vyapam even nowadays. I'll also put the analysis of the journey of PEB till now and will explain the exams strategy for cracking these exams. So let's start.

MP PEB EXAM CALENDAR 2021-22 UPDATED : KNOW YOUR TENTATIVE DATE OF EXAMINATION

Aspirants of various exams in Madhya Pradesh are waiting for government notification for conducting the exam for pending ones and for release of new notifications. Now the waiting time is over, the government of Madhya Pradesh through the Professional Examination Board has decided to provide government jobs to the aspirants for Madhya Pradesh. Following is the list of all examinations conducting next - 


S.N.Name of ExaminationType of ExamExam Date
1
Animal Husbandry Diploma
Entrance Exam (DAHET) - 2021
Entrance Test26 Nov. 2021
2
Pre Veterinary and Fishery
Test (PV & FT) – 2021
Entrance Test27 - 28 Nov. 2021
3Pre Agriculture Test (PAT) 2021Entrance Test05 - 07 Dec. 2021
4
Farmers Welfare and Agriculture
Development Department. Recruitment
Examination for the posts of Rural
Agricultural Extension Officer (Executive)
and Senior Agriculture Development
Officer (Executive) under Bhopal
- 2020 (Re-examination)
Recruitment Test11 - 12 Dec. 2021
5
Group-2 Sub Group-4 Combined
Recruitment Examination-
2020 (Re-examination)
Recruitment Test17 - 19 Dec. 2021
6
Group-5 Recruitment Test - 2020
(Re-examination for K Question Paper)
Recruitment Test23 - 24 Dec. 2021
7Police Constable Recruitment Exam - 2020Recruitment TestStart From 08 Jan. 2022
8Primary Teacher Eligibility Test - 2020Eligibility TestStart From 05 Mar. 2022
9
Recruitment Examination for the
posts of Rural Horticulture Development
Officers under Group-2 Sub Group-1
Recruitment TestApr. 2022
10
Recruitment Examination for Group-4
Assistant Grade-3, Stenotapist, Stenographer,
Data Entry Operator and Other Posts
Recruitment TestApr. 2022
11Group-3 Deputy Engineer Recruitment ExamRecruitment TestApr. 2022
12
Recruitment Examination for District Manager
Agriculture) Manager (G.N.) and other posts
under Group-1 Sub Group-1
Recruitment TestApr. - May. 2022
13
Group-2 Sub-Group-2 Recruitment Examination
for Junior Accounts Officer and Other Posts
Recruitment TestMay.  2022
14
Group-1 Sub-Group-3 House Keeper, Psychiatric
Social Worker, Program Manager, Child Protection,
District Manager, Skill Upgradation and Recruitment
Examination for Employment and Other Posts
Recruitment TestMay.  2022
15
Recruitment Examination for the posts of Training
Officer under Directorate of Skill Development
Recruitment TestMay.  2022
16
Recruitment Examination for Group-2 Sub-Group-3
Assistant Public Analyst/Chemist-2 and Other Posts
Recruitment TestMay.  2022

So friends, this is the time table/calendar of various examination recruitment in Madhya Pradesh. I will bring detailed video on different recruitment examinations mentioned above, this will help you cracking the examination. I have already cracked PEB exams, and joined cracking PEB 2018 for Recruitment Examination for Group-4 Assistant Grade-3, Stenotapist, Stenographer, Data Entry Operator and Other Posts. 

Merely having brilliant knowledge and having good marks will not ensure your selection in these jobs. I appeared for Group-2 Sub Group-4 Combined Recruitment Examination- 2020 in January 2021, this examination was cancelled because of the paper leak. Not only this examination but Farmers Welfare and Agriculture Development Department. Recruitment Examination for the posts of Rural Agricultural Extension Officer (Executive) and Senior Agriculture Development Officer (Executive) under Bhopal - 2020 and Group-5 Recruitment Test - 2020 Post code-K was also cancelled because of paper leak. This is a scam. Genuine candidates like me hoped for release of result and ensure selection but the examination was cancelled and even the PEB authority acknowledged the scam going on in that institution.



I suggest to all candidates to raise voice for probe on PEB cancelled exams before sitting in any nearby exams. You should keep in mind, if similar scam happens in these exams, genuine and true candidates will be unable to secure the job.

How to crack vyapam/peb exams in 2021-22 - You need to ensure the eligibility criteria first before your sit in these exams. For example, some of these posts need CPCT (Computer Proficiency Certification Test) like Clerical, Assistant, Data Entry Operator jobs. You should try to attain the CPCT certificate first, and go through previous similar section old papers and attempt mock tests regularly. Have always focus in all sections because all sections will ensure your selection. 

Hope this article is useful for you. If you have anything in your mind, speak out here. You can watch a video about MP PEB EXAM CALENDAR 2021-22 UPDATE- दिसंबर में चार परीक्षाएं, शेष अगले साल | MP Police Constable


Sunday, August 29, 2021

व्‍यापम की विभिन्‍न परीक्षाएं वर्ष 2020-21 हुयीं निरस्‍त : जानिए निरस्‍तीकरण के कारण

 दिनांक 10 एवं 11 फरवरी 2021 को आयोजित ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती परीक्षा 2020 समूह-2 उपसमूह-4 भर्ती परीक्षा 2020 (दिनांक 29, 30, एवं 31 जनवरी 2021) एवं समूह-5 भर्ती परीक्षा 2020 के एक पेपर कोड K (स्टॉफ नर्स / मेल स्टॉफ नर्स / नर्सिंग सिस्टर/ मेट्रन) की परीक्षा (दिनांक 12.01.2021 एवं 13.01.2021) की ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की गई। उक्त परीक्षाओं की शुचिता दूषित होने की आशंका उत्पन्न होने के कारण संबंधित परीक्षाओं के परिणाम घोषित नहीं करते हुये न्यायहित एवं छात्रहित में तीनों परीक्षाओं को पी.ई.बी के आदेश क्रमांक/पीईबी/Dir/13/2021/304 / 2021 भोपाल, दिनॉक 28/08/2021 से निरस्त किया गया है। निरस्त परीक्षाओं की पुनः परीक्षा (Re-examination) समय सीमा पर शुचितापूर्वक संपन्न हो इसके लिए आवश्यक कार्यवाही त्वरित गति से की जा रही है । पुनः परीक्षा आयोजन तिथि की सूचना शीघ्र पी.ई.बी. की वेबसाईट पर प्रकाशित की जावेगी।

PEB Exam Cancellation
PEB Exam Cancelled 2021

दिनांक 10 एवं 11 फरवरी 2021 को आयोजित ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी पद पर भर्ती के लिए पीईबी द्वारा अनुबंधित परीक्षा संचालक एजेंसी के माध्यम से प्रदेश के 13 शहरों के 57 परीक्षा केन्द्रो में ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की थी। 

परीक्षा आयोजन के पश्चात् पीईबी द्वारा निर्धारित प्रक्रिया अनुसार दिनॉक 17/02/2021 से 07 दिवस तक अभ्यर्थी की उत्तर पुस्तिका को ऑनलाइन प्रदर्शित कर मॉडल उत्तर कुंजी पर आपत्ति बुलाई गई थी। उक्त प्रक्रिया के पश्चात पीईबी को शिकायते प्राप्त हुई थी कि कुछ अभ्यर्थियों द्वारा आयोजित परीक्षा में बहुत अधिक अंक प्राप्त किये गये हैं, जो उनकी अन्य शैक्षणिक उपलब्धियों के अनुरूप नहीं है। 

पीईबी की आंतरिक समिति द्वारा तत्काल परीक्षा से संबंधित अभिलेख एंव जानकारियों को परीक्षा संचालन एजेंसी से प्राप्त कर जांच की गई। तदोपरान्त जांच में मध्य प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रॉनिक डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के तकनीकी विशेषज्ञों का सहयोग लिया गया। एम.पी.एस.ई.डी.सी. विशेषज्ञ द्वारा परीक्षा से संबंधित गतिविधियों का इलेक्ट्रॉनिक रिकार्ड, डिजिटल फुट प्रिंट की जॉच की गई। 

विस्तृत जॉच पश्चात सर्वर लॉग(Server log) में 10 फरवरी को अपरान्ह करीब 01:30 पर एक log पाया जिससे यह प्रतीत होता है कि परीक्षा का प्रश्न-पत्र अनाधिकृत रूप से डाऊन-लोड हुआ है। यह डाऊन लोड पीईबी के कम्पयूटर पर नहीं हुआ है, पीईबी के बाहर से अन्य किसी अनाधिकृत मशीन पर डाऊन लोड हुआ है। यह Unauthorized गतिविधि है, जो पीईबी के SOP अनुसार नहीं है। 

परीक्षा में मात्र किसी एक शहर विशेष के अभ्यर्थियों द्वारा अधिक अंक प्राप्त किया जाना शंका का आधार हो सकता है, किन्तु परीक्षा को निरस्त किये जाने का आधार नहीं हो सकता। प्रथम दृष्टया में परीक्षा आयोजन की पूर्ण प्रक्रिया में एजेंसी द्वारा मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) का पालन नहीं किया जाना पाया गया है। जिससे परीक्षा की शुचिता दूषित होने की आशंका उत्पन्न हुई है एवं यह परीक्षा को निरस्त किये जाने का आधार भी है। 

वर्ष 2020-2021 में आयोजित की गई अन्य 2 परीक्षाओं में भी ऐसी जांच एमपीएसईडीसी का सहयोग लेकर की गई। प्राप्त एमपीएसईडीसी की रिपोर्ट में समूह-2 उपसमूह-4 भर्ती परीक्षा 2020 (दिनांक 29, 30, एवं 31 जनवरी 2021 को प्रदेश के 11 शहरों के 57 परीक्षा केन्द्रो में आयोजित) एवं समूह-5 भर्ती परीक्षा 2020 के एक पेपर कोड-K (स्टॉफ नर्स / मेल स्टॉफ नर्स / नर्सिंग सिस्टर/ मेट्रन) की परीक्षा (दिनांक 12.01.2021 एवं 13.01.2021 तक प्रदेश के 8 शहरों के 42 परीक्षा केन्द्रों में आयोजित) के पालियों में शहर विशेष के अभ्यर्थियों के द्वारा अत्यधिक अंक प्राप्त किये गये हैं। एमपीएसईडीसी की रिपोर्ट में परीक्षा से पूर्व प्रश्न-पत्र पीईबी से बाहर किसी अन्य अनाधिकृत मशीन से डाऊन लोड होना पाया गया। इससे परीक्षा की शुचिता दूषित होने की आशंका उत्पन्न हुई है जो परीक्षा को निरस्त किये जाने का आधार है।

उक्त के आधार पर दिनॉक ,10 एवं 11 फरवरी, 2021 को आयोजित ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती परीक्षा-2020, दिनॉक 29, 30 एवं 31 जनवरी, 2021 को आयोजित समूह-2 उपसमूह-4 भर्ती परीक्षा-2020 एवं समूह-5 भर्ती परीक्षा-2020 के एक पेपर कोड K (स्टॉफ नर्स/ मेल स्टॉफ नर्स/ नर्सिंग सिस्टर/ मेट्रन) की परीक्षा जो दिनांक 12.01.2021 एवं 13.01.2021 को आयोजित की गई थी, का परिणाम घोषित नहीं करते हुये न्यायहित एवं छात्रहित में तीनों परीक्षाओं को निरस्त किया जाता है। प्रकरण की विस्तृत जांच साइबर पुलिस के माध्यम से कराने का निर्णय लिया गया है। दोषी एजेंसी पर अनुबंध अनुसार शास्ति की कार्यवाही की जा रही है। आगामी परीक्षाओं एवं निरस्त परीक्षाओं की पुनः परीक्षा (Re-examination) समय सीमा पर शुचितापूर्वक संपन्न हो इसके लिए आवश्यक कार्यवाही त्वरित गति से की जा रही है।


Saturday, February 13, 2021

Result - Group-03 (Sub Engineer) Recruitment Test - 2020 : Result is out How to Check?

 Result of Group -3 (Sub Engineer) Recruitment Test - 2020 has been declared. This examination was held by Madhya Pradesh Professional Examination Board (Madhya Pradesh Vyapam formerly). Online examination conducted for the posts of MP Sub Engineer, result is now out. Candidates can check and download their result from official website mentioned in this article.

How to check result? - Madhya Pradesh Professional Examination Board Result 2020-21 by Vyapam has been released for the posts of Sub Engineer under Group-3 recruitment category. Candidates are advised to "Click here to check there results for the posts of Result - Group-03 (Sub Engineer) Recruitment Test - 2020"

  • Result - Group-03 (Sub Engineer) Recruitment Test - 2020

Steps to check online result: 

Step 1- Click at highlighted link given :  "Click here to check there results for the posts of Result - Group-03 (Sub Engineer) Recruitment Test - 2020"

Step 2- A window will be opened like you are seeing above.

Step 3- You have to fill your Application Number or Roll Number and Date of Birth then fill Captcha. Now click on search. You will get your result on your device. You can print your result.


Short detail of this recruitment post - The recruitment notification for the posts of Group 3 Sub Engineers was announced by Professional Examination Board (PEB, Vyapam. Candidates were given 17 October, 2020 last date to fill forms. On 27 November, 2020 admit cards were released, the examination was held on 9 and 10 December, 2020. Now finally wait after 2 months on 12th February, 2021 result has been declared by PEB.

Educational Qualification - Candidates must have three years diploma in engineering.

Age limit - For general 18 - 40 years, rest categories has exemption in age bar as per rules.

Test duration was of 3 hours comprising 200 marks. Now the result has been declared. Cut off for General X Group is 143.85 out of 200.

Friday, February 5, 2021

RESULT & EXPECTED CUT OFF OF VYAPAM GROUP-2 SUBGROUP-4 PEB RECRUITMENT 2020-21

 MPPEB Group 2 sub group 4 vyapam result 2021 MP Vyapam Sahayak Sanparikshak Kanishth Sahayak Data Entry Operator (DEO) Results Cut Off Marks and Merit List PDF Download 2020-21 EXPECTED CUT OFF OF VYAPAM GROUP-2 SUBGROUP-4 PEB RECRUITMENT 2020-21


Notification of Recruitment of Vyapam Group-2 Subgroup-4 was released in November month 2020 and applications were started filling upto December 2020. There were plenty job notifications out through this recruitment from Professional Examination Board. The examination was conducted from 29th January, 2021 for various posts under Vyapam Group-2 SubGroup-4 Examination Recruitment by Professional Examination Board. The examination for these posts are over and now it is about to declare results now. We are going to discuss about the cut off for various categories for vyapam group 2 subgroup 4 examination 2020-21.


MP Vyapam / PEB Result Date for Group 2 SubGroup 4 : The written examination for MP vyapam Assistant, Junior Assistant, Steno Typist, Typist, Assitant Auditor, Data Entry Operator, Receptionist, Assistant Librarian, Inspector, Auditor and translator Recruitment 2020-21 held from 29th of January 2021 to 4th February 2021 by MP Professional Examination Board Bhopal. Result of MPPEB Group 2 SubGroup 4 for the posts of Sahayak, Kanishth Sahayak, Sahayak Samparikshak, DEO and other posts Bharti Exam 2021 is expected to be declared in the month of March, 2021 on the official website of Professional Examination Board. 


Details of Recruitment Vyapam Group-2 SubGroup 4 Bharti 2020-21

Recruitment Conducting Organization : Professional Examination Board 

Name of Posts: Assistant, Junior Assistant, Steno Typist, Typist, Assistant Auditor, Data Entry Operator, Receptionist, Assistant Librarian, Inspector, Auditor and Translator

Total Number of Posts - 259

Post Category - vyapam / peb examination

Exam Date - 29 January, 2021 - 04 February, 2021

Result Date - March, 2021 Expected

Result Link - About to Declared soon


Expected Cut Off for Vyapam Group-2 SubGroup-4 Recruitment 2020-21

As all we know that the examination of PEB Group-2 SubGroup-4 is over now and more than 50k candidates appeared for the examination. Before discussing the expected cut off we should note that the level of examination of vyapam group 2 subgroup 4 was though comparing to this examination held in 2018. We are going to put here about the expected cut off and this may vary for some reasons but you are going to see +- 5 to this expected cut off.

Cut off for Only Graduation based jobs / No CPCT - (Samparikshak Type jobs)

General - 156
EWS - 152
OBC - 150
Sc - 140
St - 125

Cut off for Only Graduation based jobs / No CPCT - (Inspector & Auditor)

General - 170
EWS - 169
OBC - 169
Sc - 170
St - 170

Cut off for Only Hindi CPCT - (Typist)

General - 145
EWS - 145
OBC - 143
Sc - 140
St - 130

Cut off for Full CPCT - 

General - 128
EWS - 125
OBC - 116
Sc - 110
St - 104

Cut off for Librarian Posts - 

General - 116
EWS - 112
OBC - 110
Sc - 105
St - 90

Candidates who are already working on Samvida, handicapped and those who are ex servicemen can assume -10 (minus ten) to -20 (minus twenty) marks for selection for various posts in given expected cut offs above.