eDiplomaMCU: मध्‍यप्रदेश संविदा कर्मचारियों को सरकार की बड़ी सौगात : अब लिपिकों का होगा 2400/- ग्रेड पे

Translate to my Language

Tuesday, July 4, 2023

मध्‍यप्रदेश संविदा कर्मचारियों को सरकार की बड़ी सौगात : अब लिपिकों का होगा 2400/- ग्रेड पे

आज दिनांक 04/07/2023 को भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्‍टेडियम में संविदा कर्मचारियों का सम्‍मेलन आयोजित किया गया। संविदा कर्मचारियों की सरकार से लम्‍बे समय से मॉंग रही है कि उन्‍हें नियमित किया जाए। आज सम्‍मेलन में मध्‍यप्रदेश के माननीय मुख्‍यमंत्री श्री शिवराज सिंह जी चौहान ने संविदा कर्मचारियों के लिए कई सारी घोषणाएं कीं, जो निम्‍न प्रकार हैं - 

1. प्रतिवर्ष अनुबंध प्रक्रिया होगी समाप्‍त
2. नेशनल पेंशन स्‍कीम का मिलेगा लाभ
3. वेतन 100 प्रतिशत मिलेगा
4. स्‍वास्‍थ्‍य बीमा का मिलेगा लाभ
5. अनुकम्‍पा नियुक्ति का लाभ
6. रिटायरमेंट के समय ग्रेच्‍युटी
7. नियमित पदों में भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण 
8. नियमित कर्मचारियों के समान अवकाश 
9. मातृत्‍व अवकाश भी नियमित कर्मचारियों की तरह मिलेगा
10. आंदोलन के समय काटा हुआ वेतन होगा वापस
11. आन्‍दोलन के दौरान दर्ज मामले होंगे वापस 

माननीय मुख्‍यमंत्री जी ने और कहा कि जिनके काम में है दम, जो नहीं किसी से कम, ऐसे लाखों संविदा कर्मियों पर उन्‍हें गर्व है। हमारे नियमित कर्मचारी और संविदा कर्मचारी दोनों कंधे से कंघा मिलाकर हर दायित्‍व का निर्वाह कुशलतापूर्वक कर रहे हैं। 

अब सूत्रों से ख़बर आ रही है कि मध्‍यप्रदेश के लिपिकों की वर्षों पुरानी मॉंग लिपिक वेतन विसंगति को दूर जल्‍द किया जाएगा। मध्‍यप्रदेश के लिपिकों का प्रारम्भिक वेतनमान 1900/- ग्रेड पे से बढ़ाकर 2400/- ग्रेड पे किये जाने की घोषणा जल्‍द की जा सकती है।

मध्‍यप्रदेश की सरकार ने हाल ही में लगातार कर्मचारियों के हित में बहुत सारी घोषणाएं कर दी हैं जैसे ऑगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के वेतन में क्रमश: 3000 व 1500 की वृद्धि एवं रोजगार सहायकों का वेतन भी 9000 से बढ़ाकर दोगुना अर्थात् 18000 कर दिया गया। कयास लगाई जा रही है कि मध्‍यप्रदेश के लिपिक संवर्ग जिसे वर्षों से उपेक्षित रखा गया है, की वेतन विसंगति दूर करके उन्‍हें जल्‍द ही न्‍याय दिया जाएगा। मध्‍यप्रदेश लिपिकों का प्रारम्भिक वेतनमान 2400/- ग्रेड पे करके मंत्रालय के समान समयमान वेतनमान भी दिया जाएगा। 


No comments:

Post a Comment